नायक
(रूसी लेखक रुबेन गालेगो की आत्मकथा से)

[रुबेन दाविद गोंज़ालेज़ गालेगो की रूसी भाषा में प्रकाशित आत्मकथात्मक कृति बेलोये ना च्योर्नोम (Белое на чёрном, 2002) से; जिसका अंग्रेज़ी अनुवाद मैरियन श्वार्ट्ज ने व्हाइट ऑन ब्लैक (2004) शीर्षक से किया। रूसी भाषा में लिखे गए सर्वश्रेष्ठ उपन्यास के रूप में इस पुस्तक को 2003 का ‘बुकर: ओपन रशिया’ साहित्यिक पुरस्कार प्राप्त हुआ था।]
मैं एक नायक हूँ। नायक होना आसान है। यदि आपके हाथ-पाँव नहीं हैं, तो या तो आप नायक होंगे या फिर मर चुके होंगे। यदि आपके माता-पिता नहीं हैं, तो अपने हाथ-पाँव के सहारे जीना सीखें और नायक बनें। और यदि आपके हाथ-पाँव भी नहीं हैं और ऊपर से आप इस दुनिया में अनाथ बनकर आए हों, तो बस समझ लें कि आप जीवन भर नायक बने रहने के लिए अभिशप्त हो चुके हैं। या फिर मौत को गले लगा लें।
मैं एक नायक हूँ। मेरे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
मैं एक नन्हा बालक हूँ। जाड़ों के दिन हैं। रात का समय है। मुझे पेशाब लग रहा है। आया को बुलाना बेकार है। एक ही उपाय है – रेंगता हुआ बाथरूम तक पहुँचूँ। सबसे पहले तो बिस्तर से उतरना होगा। इसका भी उपाय है, जिसे मैंने ख़ुद ढूँढा है। मैं खिसक-खिसक कर बिस्तर के सिरे तक पहुँच जाता हूँ, पीठ के बल लेट जाता हूँ और फिर अपना शरीर फर्श पर लुढ़का देता हूँ। फर्श से टकराता हूँ। काफ़ी दर्द होता है।
रेंगता हुआ गलियारे के दरवाज़े तक पहुँचता हूँ। उसे सिर से धकेलता हूँ और अपने थोड़े गरम सोने के कमरे से बाहर कड़ाके की ठंड और अँधेरे में निकलता हूँ। रात को कॉरिडोर की सभी खिड़कियाँ खुली रहती हैं। ज़ोरदार ठण्ड है, भारी ठण्ड – हाड़ कपाँनेवाली ठण्ड। मैं नीचे से नंगा हूँ। मुझे दूर तक रेंगना है। रेंगते हुए आयाओं के कमरे तक पहुँच जाता हूँ, उन्हें आवाजें लगाता हूँ, सिर से उनका दरवाज़ा खटखटाता हूँ। लेकिन कोई जवाब नहीं मिलता। चिल्लाता हूँ। पर कोई नहीं आता। शायद मैं ज़ोर से नहीं चिल्ला पाता।
बाथरूम तक पहुँचते-पहुँचते ठण्ड से अकड़ जाता हूँ। बाथरूम में भी खिड़कियाँ खुली हैं। पखाने की सीट तक पहुँचता हूँ। थोड़ा आराम करता हूँ। अब मुझे वापस अपने कमरे तक भी रेंगना है – आराम करना बहुत ज़रूरी है। जब तक मैं आराम करता हूँ, इतनी देर में पखाने की सीट पर पेशाब की बर्फ़ जम जाती है।
फिर मैं वापस रेंगता हूँ। दाँतों से कम्बल को बिस्तर से खींचकर नीचे गिराता हूँ, किसी तरह अपने ऊपर लपेटता हूँ और सो जाने की कोशिश करता हूँ।
सुबह वे मुझे कपड़े पहनाते हैं और स्कूल ले जाते हैं। इतिहास की कक्षा में मैं बड़े उत्साह से फ़ासीवादी यातना-शिविरों की भयावह कहानियाँ सुनाता हूँ। मुझे 100 प्रतिशत अंक मिलते हैं। इतिहास में मुझे हमेशा पूरे अंक मिलते हैं। मेरे सभी विषयों में सबसे अच्छे अंक आते हैं। जी हाँ, मैं एक नायक हूँ।
लेखक के बारे में
रुबेन गालेगो का जन्म 1968 में मॉस्को में हुआ था। वे जन्म से ही एक गम्भीर बीमारी सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित थे। उनके नाना, जो स्पेन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव थे, उनकी इस बीमारी से इतनी शर्मिन्दगी महसूस करते थे कि उन्होंने रुबेन को एक सरकारी अनाथालय में भिजवा दिया और उनकी माँ से कह दिया कि उनका बेटा मर चुका है।
सोवियत कल्याण-व्यवस्था दावा करती थी कि उनके यहाँ कोई नागरिक असहाय या बेसहारा नहीं छोड़ा जाता। किन्तु एक संस्थान से दूसरे संस्थान तक भटकते हुए रुबेन ने उस प्रचार के पीछे छिपी भयावह सच्चाई को स्वयं जिया और झेला। बर्फ़ जैसे ठण्डे छात्रावास, सड़ा-गला खाना, देखभाल करने वालों की क्रूरता, और यह त्रासदी कि उसकी माँ ने उन्हें त्याग दिया था। और सबसे बदतर यह कि उन्हें उन संस्थानों में घोर उपेक्षा झेलनी पड़ी जहाँ अक्सर एक अदनी व्हीलचेयर भी नहीं होती थी, और जहाँ के रहवासी अपने ही मल-मूत्र में पड़े रहते थे, और अनेक बार उसी अवस्था में मर भी जाते थे।
English Version (by Marian Schwartz)
Hero
[from the book originally published in Russian as Белое на чёрном (Beloe na chyornom, 2002) by Rubén David González Gallego, and translated in English by Marian Schwartz as White on Black (2004)]
I’m a hero. It’s easy to be a hero. If you don’t have hands or feet, youre either a hero or dead. If you don’t have parents, rely on your hands and feet. And be a hero. If you don’t have hands or feet, and in addition you’ve contrived to come into this world an orphan – that’s it. You’re doomed to be a hero to the end of your days. Or else kick the bucket. I’m a hero. I have no other choice. I’m a little boy. It’s night. It’s winter. I need to go to the toilet. Calling for the attendant is pointless. There’s just one solution: crawl to the toilet. For starters, I have to get down from the bed. There’s a way to do this; I came up with it myself. I just crawl to the edge of the bed, flip onto my back, and throw my body to the floor. Wham! Ouch.
I crawl to the door, push it with my head, and crawl out of the relatively warm room into the cold, dark hallway. At night, all the windows in the hallway are left open. It’s cold, very cold. I’m naked. It’s a long way to crawl. When I crawl past the room where the attendants who look after us are sleeping I call for help. I bang my head against their door. No response. I shout. No one. Maybe I’m shouting too softly. By the time I reach the toilet, I’m chilled to the bone. The windows are open and there’s snow on the windowsill. I reach the toilet. I rest. I absolutely must rest before crawling back. While I’m resting, the pee in the toilet crusts over with ice. I crawl back. I pull the blanket off the bed with my teeth, wrap myself up in it somehow, and try to fall asleep. In the morning they dress me and take me to school. In history class I cheerfully recount the horrors of the Fascist concentration camps. I get the top mark. I always get top marks in history. I have top marks in all my subjects. I’m a hero.
About the author:
Ruben Gallego was born in Moscow in 1968 with severe cerebral palsy. His grandfather, Secretary-General of the Spanish Communist Party, was unbearably ashamed and banished him to a state orphanage, telling Ruben’s mother that her son had died. The Soviet welfare system claimed to leave no citizen in distress. But as Ruben moved from home to home he experienced the sinister reality behind the propaganda. Freezing dormitories, rotting food, the cruelty of carers, and the rumour that his mother had abandoned him. Above all, he suffered severe neglect in homes which often lacked a single wheelchair, and in which people were left to lie and, often, to die in their own filth.
Discover more from Linguistica Indica
Subscribe to get the latest posts sent to your email.