यह 12 जनवरी 2007 की घटना है। एक आदमी ने वॉशिंगटन डीसी के लेएन्फांत मेट्रो स्टेशन पर खड़ा होकर वायलिन बजाना शुरू कर दिया। यह एक ठंडी जनवरी की सुबह थी। उसने 43 मिनट के लिए क्लासिकल संगीत के छह तराने बजाए। उस दौरान, क्योंकि यह सुबह का समय था, यह गणना की गई कि हज़ारों लोग स्टेशन से गुज़र गए, और उनमें से ज्यादातर अपने काम पर जा रहे थे।
तीन मिनट के बाद एक अधेड़ आदमी ने देखा कि वहाँ एक संगीतकार वायलिन बजा रहा था। उसने अपनी गति को धीमा किया और कुछ सेकंड के लिए रुका और फिर जल्दबाजी में वहाँ से चला गया।
एक मिनट बाद, वायलिन वादक ने अपनी पहली डॉलर टिप प्राप्त की : एक औरत ने चलते हुए बिना रुके पैसा फेंक दिया था।
कुछ ही मिनटों के बाद, कोई उसे सुनने के लिए दीवार साथ खड़ा हो गया, लेकिन उस आदमी ने अपनी घड़ी को देखा और फिर से चलना शुरू कर दिया। स्पष्ट रूप से उसे काम के लिए देर हो चुकी थी।
जिसने सबसे अधिक ध्यान दिया वह एक 3 साल का लड़का था। उसकी माँ उसे जबर्दस्ती खींचते हुए ले गई लेकिन बच्चा वायलिन बजानेवाला को देखने के लिए बार-बार रुक रहा था।
अंत में माँ ने जोर का धक्का दिया और बच्चे ने अपने सर को बार-बार घुमाकर चलना जारी रखा। यह हरकत कई अन्य बच्चों द्वारा दोहराई गई। सभी माता-पिताओं ने बिना अपवाद उन्हें ले जाने के लिए मजबूर किया।
संगीतकार द्वारा बजाए गए 43 मिनट के संगीत में, केवल 6 लोग थोड़ी देर के लिए रुके थे। करीब 20 ने उसे पैसे दिए लेकिन उन्होंने अपने सामान्य गति से चलना जारी रखा। संगीतकार ने कुल 32 $ एकत्र किए। जब बजाना समाप्त हो गया और शांति छा गई, तब किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। ना तो किसी ने सराहना की, और न ही वहाँ किसी ने भी संगीतकार को पहचाना।
कोई यह नहीं जानता था कि वह वायलिन बजानेवाला योशुआ बेल, दुनिया के शीर्ष संगीतकारों में से एक था। उसने वहाँ अपनी एक सबसे जटिल रचना को 3।5 मिलियन डॉलर मूल्य वाले एक वायलिन पर बजाया था जिसे 1713 में बनाया गया था।
मेट्रो स्टेशन में बजाने के दो दिन पहले, योशुआ बेल का एक शो के लिए बोस्टन एक थिएटर पूरा बुक हुआ था और प्रत्येक सीट 100 $ में खरीदी गई थी।
यह एक सच्ची कहानी है। योशुआ बेल ने बेल मेट्रो स्टेशन में गुप्त रूप से अपना संगीत बजाया था।
लोगों की धारणा, मिज़ाज, और उनकी प्राथमिकताओं के बारे में यह सामाजिक प्रयोग वाशिंगटन पोस्ट द्वारा आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य यह जानना था कि किसी सामान्य वातावरण में किसी अनुचित समय के दौरान क्या हम सौंदर्य को पहचानते हैं?
क्या हम सराहना करने के लिए रुकते हैं? क्या हम एक अप्रत्याशित संदर्भ में प्रतिभा को पहचानते हैं?
इस अनुभव से संभवत: एक निष्कर्ष निकाला जा सकता है: अगर दुनिया के सबसे अच्छे संगीतकारों में से एक संगीतकार, जो उसका सबसे बेहतरीन संगीत बजा रहा था, को सुनने के लिए हम एक पल नही ठहर सकते। तो कल्पना कीजिए हम दिन-प्रतिदिन कितनी चीज़ों से वंचित हो रहे हैं?
’Leisure’ by W। H। Davies
WHAT is this life if, full of care,
We have no time to stand and stare?—
No time to stand beneath the boughs,
And stare as long as sheep and cows:
No time to see, when woods we pass,
Where squirrels hide their nuts in grass:
No time to see, in broad daylight,
Streams full of stars, like skies at night:
No time to turn at Beauty’s glance,
And watch her feet, how they can dance:
No time to wait till her mouth can
Enrich that smile her eyes began?
A poor life this if, full of care,
We have no time to stand and stare.